कपूर खानदान के दामाद बनने वाले हैं सलमान खान, जल्द ही दो बच्चों की माँ करिश्मा से करने वाले हैं निकाह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फैंस उनकी एक्टिंग से लेकर उनकी खूबसूरती के कायल हैं। करिश्मा ने अपने करियर में कमाल की फिल्में की हैं। लेकिन अब उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली हैं। बता दें कि करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। फैंस उनकी पोस्ट्स पर जमकर प्यार लुटाते नज़र आते हैं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सुर्खियों में छाई हुई है।
आपको बता दें कि करिश्मा कपूर भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन वो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों से लेकर वीडियोज़ तक हर चीज़ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही है, जब उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। उनकी ये तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों द्वारा एक्ट्रेस को शादी का सुझाव मिलना शुरु हो गया। एक्ट्रेस ने बीते दिनों एक आस्क मी संम्थिंग सेशन रखा था। जिसमें लोगों ने जब उनसे पूछा कि वो फिर से शादी करेंगी, तब करिश्मा इसके जवाब में लिखती हैं ‘डिपेंड्स’ यानी वो कर भी सकती हैं।
बता दें वायरल तस्वीरें करिश्मा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। जिसमें वो सलमान खान नज़र आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने भाईजान को कसकर हग किया है। उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं। पोस्ट शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि ‘बैक विद ओजी। सभी को ईद मुबारक’। साथ ही उन्होंने #बेस्टफ्रेंडफॉरएवर भी लिखा है। तस्वीर शेयर करने के बाद यूज़र्स करिश्मा और सलमान को शादी करने का सुझाव दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि आप दोनों शादी कर लो। इसके साथ ही अन्य यूज़र्स दोनों की शादी के कयास भी लगा रहे हैं।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और सलमान खान ने एक साथ कई कमाल की फिल्में की हैं। जिसमें ‘बीवी नंबर 1’, ‘जुड़वा’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘दुल्हन हम ले जाएंगे’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं। फैंस को उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद आती थी। ऐसे में वे उन पर खूब प्यार लुटाते थे। वहीं, अब भी दोनों कलाकारों को अक्सर पार्टीज़ और इवेंट्स में एक साथ देखा जाता है।