Raghav संग सगाई से पहले परिणीति ने पढ़ा एंगेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट, बोलीं- ‘ सभी के लिए हां कहना होगा वरना…’

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति राघव के सामने सगाई की शर्तें पढ़ती नजर आ रही हैं।बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सगाई के बाद अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो राघव और परिणीति अक्टूबर के आखिर में शादी रचाएंगे। हालांकि अभी तक दोनों की शादी की कोई ऑफिशियल डेट सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें :Disha Parmar ने पति Rahul Vaidya संग किया डांस, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ इसी महीने दिल्ली के कपूरथला हाउस में एंगेजमेंट की थी। इस सगाई में प्रियंका चोपड़ा से लेकर मनीष मल्होत्रा और अरविंद केजरीवाल तक, कई बड़े-बड़े कलाकार और नेता शामिल हुए थे। अब राघव परिणीति की सगाई का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें परिणीति राघव के सामने इंगेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट रखती नजर आ रही हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति ने हाथ में माइक थामा हुआ है। वीडियो में एक्ट्रेस कह रही हैं, “राघव इंगेजमेंट का कॉन्ट्रैक्ट इस प्रकार है। आपको सभी के लिए हां कहना होगा और फिर हम देखेंगे कि यह रोका कल भी कायम रह पाता है या नहीं। मैं, राघव चड्ढा, निम्नलिखित से सहमत हूं। नंबर एक, स्वीकार करें कि परिणीति हमेशा सही होती हैं।” परिणीति की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई हंसना शुरू कर देता है। इसके बाद वीडियो में राघव और परिणीति की एंगेजमेंट सेरेमनी की झलकियां दिखाई जाती हैं।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का इंगेजमेंट वीडियो