मॉडल पद्म लक्ष्मी ने अपने से 20 साल बड़े इस मुस्लिम राइटर से की थी शादी, मगर सेक्स ना मिल पाने से टूटा रिश्ता

व्यक्ति के पास यदि एक ही हुनर हो तो वो फुले नहीं समाता। मगर कुछ लोग मल्टीटेलेंटेड होते हैं। अब मॉडल पद्म लक्ष्मी को ही ले लो यह राइटर, एक्टर, मॉडल, टीवी होस्ट, प्रोडूसर और मास्टर शेफ हैं। चेन्नई के अयंगर ब्राह्मण परिवार में 1 सितंबर 1970 को जन्मी पद्म शुरू से ही काफी मल्टीटेलेंटेड रही हैं। हालांकि जब पद्म 1 साल की हुई तभी उनके माता पिता ने एक दूसरे अलग रहने का फैसला ले लिया। पति से अलग होने के बाद पद्म लक्ष्मी की माँ न्यूयॉर्क में जा बसी, पद्म का बचपन भी अपनी माँ के साथ न्यूयॉर्क में बिता। पद्म महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है, पद्म ने अपनी मेहनत से यह कामयाब कर दिखाया कि अगर कोशिश की जाए तो सबकुछ मुमकिन है। इतनी मल्टीटेलेंटेड होने के साथ साथ पद्म लक्ष्मी को काफी सारी भाषाएं भी आती हैं।
पद्मा लक्ष्मी की प्रारंभिक रुचि मॉडलिंग में ही थी, उन्होंने महज़ 18 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। पहला मौका मिलने की कहानी भी बड़ी रोचक है, दरअसल छुट्टी के दौरान एक दिन पद्मा स्पेन के मैड्रिड शहर के एक कैफे में बैठी थीं। तभी एक मॉडलिंग एजेंट की नजर उन पर पड़ी और उन्हें अप्रोच किया। पद्मा इसी मौके का तो इंतजार कर रही थी। उन्होंने बिना वक्त गवाए उसे तुरंत हां कर दिया और यहीं से उनकी किस्मत बदल गयी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें पद्मा बॉलीवुड में भी काम कर चुकी है, साल 2003 में फिल्म ‘बूम’ से उन्होंने डेब्यू किया था। आपको याद होगा कि यही फ़िल्म कटरीना कैफ की भी यह डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन ने निभाया था। वहीं अगर पद्मा के किरदार की बात करें तो वह इस फ़िल्म में शीला बार्डेज का किरदार निभा रही थीं। जो कि एक सुपर मॉडल का किरदार है और जिस पर हीरे चुराने का आरोप लगता है।
अपनी डेब्यू फिल्म के महज़ एक साल बाद ही यानी 2004 में पद्मा लक्ष्मी ने जाने माने उपन्यासकार सलमान रुश्दी के साथ न्यूयार्क में शादी कर ली थी। दोनों ने इससे पहले एक दूसरे को लगभग 5 साल तक डेट भी किया था। बता दें कि सलमान रुश्दी पद्मा लक्ष्मी से पहले भी 3 बार शादी कर चुके थे, जिस वक्त वे अपनी चौथी शादी कर रहे थे तब उनकी उम्र 51 साल थी। वहीं पद्मा महज़ 28 साल की ही थी। हालांकि यह शादी कुछ ज़्यादा टिकी नहीं, दोनो ने जल्द ही अलग होने का फैसला ले लिया। अपनी शादी टूटने के बाद पद्मा लक्ष्मी ने अपनी बायोग्राफी भी प्रकाशित की जिसमें कई खुलासे किए।
पति से अलग होने के बाद लक्ष्मी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘मैंने उनके साथ रहने की बेहद कोशिश की लेकिन सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। सलमान के साथ फिजिकल रिलेशनशिप बेहद दर्दनाक रहा। जब मैं उन्हें मना करती तो कहते कितनी आसानी से तुम बहाना बना लेती हो। इस दर्द की वजह से मेरे शरीर में अंदरूनी बीमारी हो गई। जिसके कारण मुझे 5 घंटे की सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था।’। आपको बता दें पद्मा लक्ष्मी उस दौरान एन्डोमीट्रीओसिस नाम की बीमारी से पीड़ित थी। जिसमें गर्भाशय वाले हिस्से में भयानक दर्द होता है।