लव मैरेज ने इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की जिंदगी कर दी बर्बाद, प्यार में मिला धोखा!

लव मैरेज ने इन भोजपुरी एक्ट्रेसेस की जिंदगी कर दी बर्बाद, प्यार में मिला धोखा!

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ज्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी के लिए अरेंज मैरेज न चुनते हुए लव मैरेज का रास्ता चुना। ये रास्ता कुछ अदाकाराओं के लिए तो अच्छा था लेकिन कुछ अदाकाराओं को इसके चलते बहुत कुछ झेलना पड़ा। कुछ ऐसा ही हाल भोजपुरी इंडस्ट्री की एक्ट्रेसेस का भी है।

भोजपुरी फिल्मों की भी कई अदाकाराओं ने अरेंज मैरेज को न चुनते हुए लव मैरेज की और अपने मन पसंद लड़के से शादी की। इनमें से कुछ अदाकाराओं की जिंदगी तो खुशहाल हो गई लेकिन कुछ की नहीं। आज हम ऐसी ही अदाकाराओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने लव मैरेज की लेकिन उन्हें इसमें सक्सेस नहीं मिली और उनकी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए। जिसके चलते उन्हें आखिर में अपने रिश्ते का अंत करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :नोरा फतेही ने दुनिया के सामने रखा अपना अब तक का सबसे गंदा सीक्रेट, Video में एक साथ कई लड़कों के साथ…. 

जिन एक्ट्रेसेस ने लव मैरेज में फेलियर का सामना किया है, उसमें सबसे पहला नाम आता है पाखी हेगड़े का। एक्ट्रेस पाखी हेगड़े भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की कई बड़ी फिल्मों में लीड रोल प्ले किया है। एक्ट्रेस प्रोफेशनल लाइफ में जितनी अच्छी अदाकारा हैं, इनकी लव लाइफ उतनी ही बेकार। एक्ट्रेस इस समय फिल्मों में बहुत कम देखने को मिलती हैं। एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने उमेश हेगड़े से लव मैरेज की थी। लेकिन पाखी की ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। जिसके चलते उन्होंने उमेश हेगड़े से अलग होने का फैसला किया।

अब बारी आती है एक्ट्रेस अंजना सिंह की। उन्होंने एक्टर यश मिश्रा से लव मैरेज की थी। दोनों ने एक साथ कई फिल्में की हैं। जिसके चलते दोनों की जोड़ी भी काफी ज्यादा पॉपुलर हुई थी। अपनी इन्हीं फिल्मों के चलते दोनों करीब आए और दोनों ने शादी कर ली। दोनों कलाकारों ने अपने घर एक प्यारी-सी बच्ची का वेल्कम किया। हालांकि, इसके बाद दोनों के बीच रिलेशन कुछ ठीक नहीं रहा और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

ये भी पढ़ें :सालों बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का छलका दर्द, कहा – मुझे लगता है मैं अच्छा बाप नहीं बन पाया 

इसी कड़ी में अब बारी आती है रश्मि देसाई की। एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कई फिल्मों में काम किया है। जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्ट्रेस ने कई बड़े कालाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। एक्ट्रेस ने नंदिश संधू के साथ लव मैरेज की और कुछ ही समय बाद दोनों अलग हो गए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *