कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं ये टीवी सेलेब्स, हरकतें देख फैंस का भी खौल चुका है खून

कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं ये टीवी सेलेब्स, हरकतें देख फैंस का भी खौल चुका है खून

TV Celebs Who Stuck In Legal Trouble: टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकार कानूनी पचडे़ में फंस चुके हैं। कई बार सेलेब्स को उनके बयान विवाद में डाल देते हैं, तो कभी अपने फैशन सेंस की वजह से भी सेलेब्स फंस जाते हैं। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं।

कानूनी पचड़े में फंसे ये टीवी कलाकार
TV Celebs Who Stuck In Legal Action: बॉलीवुड कलाकारों की तरह टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स भी किसी न किसी वजह से फैंस के बीच छाए रहते हैं। कई बार हसीनाएं अपने बोल्ड अंदाज के लिए लाइमलाइट बटोरती हैं, तो कभी एक्टर अपने गुड लुक्स से दर्शकों का ध्यान अपनी और खींच लेते हैं। लेकिन इन सबके बीच कई बार टीवी की दुनिया से जुड़े सेलेब्स अपनी कुछ हरकतों की वजह से कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। इस लिस्ट में पर्ल वी पुरी से लेकर कपिल शर्मा तक का नाम शामिल है। कानूनी पचड़े में फंसने की वजह से इन कलाकारों की इज्जत की धज्जियां भी उड़ गई थीं। आइए आपको दिखाते हैं लिस्ट।

ये भी पढ़ें : एक बार फिर उर्फी जावेद ने कर दी हदें पार, तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे- बाप रे बाप!

कपिल शर्मा
कपिल शर्मा का विवाद से गहरा नाता है। उनका इंडस्ट्री में कई सेलेब्स के साथ 36 का आंकड़ा है। इसके अलावा, उनके खिलाफ कनाडा की एक कंपनी ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के चलते कंप्लेंट फाइल करवाई थी।

राखी सावंत
राखी सावंत साजिद खान का खुलकर सपोर्ट कर चुकी हैं और इसी वजह से राखी और शर्लिन चोपड़ा के बीच विवाद शुरू हुआ। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मानहानि का केस किया था।

उर्फी जावेद
उर्फी जावेद अपनी बोल्डनेस के चक्कर में कानूनी पचड़े में फंस चुकी हैं। एक्ट्रेस के खिलाफ एक वकील ने पब्लिक प्लेस में आपत्तिजनक कपड़े पहनने पर केस किया था।

निक्की तंबोली
निक्की तंबोली का नाम सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में आ चुका है, जिस वजह से निक्की को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। इस केस में निक्की से ईडी ने पूछताछ भी की।

पर्ल वी पुरी
पर्ल वी पुरी नाबालिक लड़की के साथ रेप केस में बुरी तरह फंस गए थे। इस मामले में एक्टर को काफी दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था। पर्ल वी पुरी के लिए टीवी इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई थीं।

भारती सिंह
भारती सिंह मशहूर कॉमेडियन हैं लेकिन वह ड्रग्स केस में बुरी तरह फंस गई थीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड के ड्रग्स रैकेट पर तेजी से कार्रवाई हुई। इस दौरान भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया से भी पूछताछ हुई।

मुनमुन दत्ता
मुनमुन दत्ता ने अपने एक वीडियो में जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस वजह से एक्ट्रेस काफी विवादों में रहीं। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद मुनमुन ने लोगों से माफी मांगी थी।

राघव जुयाल
डांस रियलिटी शो में राघव जुयाल ने कंटेस्टेंट गुंजन सक्सेना का जिस तरह इंट्रोडक्शन दिया था, उस पर विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले पर राघव को माफी तक मांगनी पड़ी थी।

प्रियंका चाहर चौधरी

प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। प्रियंका पर मशहूर डिजाइनर इशिता दत्ता ने आरोप लगाया है कि एक्ट्रेस ने उनके डिजाइन को कॉपी किया है। उन्होंने एक्ट्रेस के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें : 10 साल में अक्षरा सिंह ने बदल डाला अपना हुलिया, एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन देख हक्के बक्के रह जाएंगे आप

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *