शादी के सालों बाद छलका हनी सिंह की पत्नी का दर्द, कहा – ससुर रखता था गंदी नज़र और पति एक नंबर का अय्याश

शादी के सालों बाद छलका हनी सिंह की पत्नी का दर्द, कहा – ससुर रखता था गंदी नज़र और पति एक नंबर का अय्याश

हनी सिंह का और विवादों का एक अलग ही अटूट नाता है जो तोड़े से भी टूट नहीं पाता। मगर इन दिनों देश के मशहूर सिंगर हनी सिंह जिन विवादों में फंसे है वे विवाद उन्हें काफी परेशान कर सकते है। दरअसल इस बार वे किसी बाहरी नहीं बल्कि अपनी ही पत्नी के गंभीर आरोपों को झेल रहे हैं, दरअसल उनकी पत्नी शालिनी ने सिंगर पर घरेलू शोषण सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

ये भी पढ़ें :‘एक्टिंग से ज़्यादा उसे मेरे शरीर के अंगों में दिलचस्पी थी, उसने मुझे ऑफिस में बुलाकर कहा – अपने सारे कपड़े उतारो और…’ 

शालिनी ने पुलिस के सामने जो शिकायत दी है उसमें हनी सिंह पर शारीरिक, यौन, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक उत्पीड़न जैसे आरोप शामिल है। इस दौरान शालिनी लगातार यो-यो पर गंभीर आरोपों के खुलासे कर रही हैं। सिर्फ सिंगर ही नहीं बल्कि उनके निशाने पर अब उनके ससुराल के बाकी सदस्य भी आ गए हैं।

अपनी शिकायत में शालिनी बताती है कि हनी सिंह और उनका पूरा परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से क्षति पहुंचा रहा था। इतना ही नहीं शालिनी का यह भी आरोप है कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें इंसान जैसा महसूस ही नहीं होता था, उन्हें लगता था कि वो कोई जानवर हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने ससुर और सिंगर हनी सिंह के पिताजी पर भी बड़ा आरोप लगाया है। शालिनी के अनुसार वे जब एक बार अपने कमरे में कपड़े बदल रही थीं तो उनके ससुर कमरे में घुस गए थे और उन्हें गलत तरीके से छूने लगे थे।

शालिनी ने अपने पति के कैरेक्टर भी काफी सवाल उठाए थे, और कहा था कि हनी सिंह कई लड़कियों के साथ सो चुके हैं। अब शालिनी ने उनके पिता पर भी गंभीर आरोप लगा दिए हैं। शालिनी का कहना है कि ऐसा एक बार नहीं हुआ है कई बार उनके ससुर उनके कपड़े बदलने के दौरान कमरे में घुस जाते और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। हनी सिंह की पत्नी शालिनी के अनुसार हनी सिंह अपनी शादी की अंगूठी नहीं पहनते थे इसके अलावा जब शालिनी ने शादी की फोटो डाली तो सिंगर ने उन पर काफी गुस्सा किया था। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाए कि सिंगर ड्रग एडिक्ट भी हैं।

ये भी पढ़ें : पति राजेश खन्ना को श्रीदेवी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख भड़क गई थी डिंपल, सबके सामने कहा – तू बूढ़ा हो गया फिर भी…

खबरों की माने तो शालिनी ने इस पूरे मामले में हनी सिंह से 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग करते हुए कहा है कि उनके साथ जानवरों से भी बत्तर व्यवहार किया गया है। इसके साथ ही शलिनी ने कोर्ट से ये भी मांग की है कि वो हनी सिंह को ये आदेश दें कि वो हर महीने दिल्ली में उनके घर के किराए के लिए उन्हें पांच लाख का चेक दें ताकि उन्हें अपनी मां पर निर्भर होकर ना रहना पड़े।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *